Advertisement

ओवल पाइपलाइन चोरी मामले में पुलिस की गिरफ्त में एक और चोर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। ओवल पाइपलाइन कंपनी में चोरी की घटना में शामिल एक और चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

ज्ञात हो कि गोमियां थाना के हद में ओएनजीसी अधीनस्थ पाइपलाइन कंपनी का हजारी मोड़ स्थित ओवल पाइपलाइन के स्टोर में बीते तीन माह पूर्व रात के अंधेरे में चोरों ने दो नाइट गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट कर कीमती समान लेकर पिकअप वैन में लेकर चले गए थे।

जिसमें कंपनी की ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, रेंच सहित करीब चार लाख रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिए थे। घटना के बाद चोरों की तलाश में गोमियां थाना पुलिस जोर-जोर से लगी थी।

इस पर सफलता प्राप्त करते हुए गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन ने 2 अक्टूबर को बताया कि कांड संख्या 79/23 दिनांक 17-8-23 धारा 392 भादवी दर्ज मामले के तहत अभियुक्त प्रवीण कुमार यादव पिता दुलारचंद यादव खेतको तेतरिया टोला से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास से चार पीस बड़ा एवं दो पीस छोटा ग्राइंडर मशीन 18 पीस रेंज को जप्त किया गया। पकड़े गए चोर की स्वास्थ्य जांच करा कर जेल भेज दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *