Advertisement

पेटरवार के लुकैया में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

एक सप्ताह के अंतराल में यहां दूसरा सड़क दुर्घटना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के रांची-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित लुकैया सोनोत संथाल मोड़ के समीप 18 अक्टूबर को एक बार फिर दर्दनाक व भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चास प्रखंड के सलगाडीह रहिवासी 55 वर्षीय रामचंद्र महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लुकैया रहिवासी शिवलाल सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल शख्स को पेटरवार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल चास रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त दोनों मोटरसाइकिल से सड़क किनारे खड़े होकर सड़क पार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज गति में आ रही एक यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय रहिवासियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने रामचंद्र महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवलाल सोरेन को प्राथमिक उपचार के बाद चास सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। जिसे लेकर रांची-बोकारो मुख्य मार्ग को पूरी तरह घंटों जाम कर दिया गया। जिस कारण पूरी तरह से मार्ग बाधित रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने *जगत प्रहरी* से कहा कि सदमा से लुकैया तक लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर एवं साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। सूचना मिलते ही पेटरवार, कसमार और जरीडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मार्ग से जाम हटाने का काम किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *