Advertisement

पलायन की भेट चढ़ा एक और प्रवासी मज़दूर उमेश महतो, शव पहुंचा जुरामना

मुम्बई में कार्य के दौरान हुई थी मौत, मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे डुमरी विधायक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड पेक थाना क्षेत्र ऊपरघाट के बरई पंचायत जुरामना रहिवासी प्रवासी मजदूर उमेश महतो का शव 6 जनवरी को मुंबई से उसके पैतृक गांव पहुँचा। परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

मृतक उमेश का शव गांव पहुंचते ही परिजनों सहित पत्नी पायल देवी और बुजुर्ग माँ मुनिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक उमेश मुम्बई में एसएन इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था। जिन्हें बीते 31 दिसंबर को कार्य के दौरान विद्युत स्पर्धात के चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। कंपनी द्वारा मुआवजा नहीं मिलने के कारण शव उसके साथी नहीं उठा रहे थे। सुचना मिलते हीं समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया एवं कम्पनी से वार्ता कर शव को गांव लाने में सहयोग किया।

सामाजिक संस्था के हेमंत महतो अपने सहयोगियों के साथ मुम्बई अस्पताल पहुंचकर कंपनी के सचिन कुमार से वार्ता कर शव को झारखंड भेजावाया। जिसमें तत्काल परिजनों के खाते में 3 लाख 21 हजार व बीमा का लाभ साथ ही ईपीएफ से परिजन को पेंशन देने पर सहमती बनी है। प्रवासी मजदूर उमेश का शव पहुँचते ही डुमरी विधायक जय राम महतो पहुँचे और परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। रहिवासियों के अनुसार मृतक का परिवार बेहद गरीब है। मृतक उमेश अपने पीछे दिव्यांग पिता नारायण महतो, माता मुनिया देवी, पत्नी पायल देवी, 2.5 वर्षीय पुत्र युवराज व नौ माह के धीरज कुमार सहित दो भाई को छोड़ गया है।

वही प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य कर रहे समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के विधायक, सांसद व मंत्री किसी तरह की मदद प्रवासी मजदूरों को नहीं करते हैं। मदद के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। कहा कि राज्य सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि मजदूरों के पलायन और इस तरह ह्दय विदारक घटनाएं रोके जा सके। समाजसेवी नागेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उपायुक्त, सीओ व बीडीओ को ट्वीट कर शव को पैतृक गांव लाने की गुहार लगाता रहा। मुम्बई में वार्ता में संस्था के हेमंत महतो, दौलत महतो, अर्जुन महतो, भीम महतो, लाल यादव सहित कई शामिल थे।

बोकारो थर्मल ओवरब्रिज में रेलिंग से टकरा कर बाइक सवार ठेका मजदूर घायल

एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी के ऊपर बने डीवीसी के ओवरब्रिज में एक तेज गति बुलेट बाइक रेलिंग से टकरा गई। जिससे 30 वर्षीय बाइक चालक मिठू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तत्काल उसे डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया।

घायल बाइक चालक डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर बीकेबी कंपनी के अधीन कोल यार्ड में काम करता है। बताया जाता है कि 6 जनवरी की रात्रि लगभग आठ बजे कथारा से बोकारो थर्मल अपने घर फेस टू कॉलोनी बुलेट बाइक से जा रहा था कि ओवरब्रिज में बाइक रेलिंग से टकरा गई और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर और सर में गंभीर चोट आई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *