Advertisement

डीएवी तेनुघाट में वार्षिक खेल समारोह पराक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट द्वारा 24 दिसंबर को स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में वार्षिक खेल प्रतियोगिता पराक्रम आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्रा उत्साहपूर्वक भाग लिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा एवं विशिष्ट अतिथि डीएवी ढोरी के प्राचार्य अमिताभ दास गुप्ता, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, डीएवी स्वांग, जीजीपीएस बोकारो के खेल शिक्षक एवं सैकड़ो की संख्या में सम्मानित अभिभावकगण उपस्थित हुए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने आए हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट की। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि के सम्मान में विद्यालय के दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद एवं विरजानंद हाउस के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई। खेल -भावना को बनाए रखने लिए नेशनल खिलाड़ियों द्वारा मशाल दौड़ लगाई गई। वहीं डीएवी परंपरा का पालन करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा डीएवी झंडे को फहराया गया एवं सामूहिक रूप से डीएवी गान गाया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा आकाशगामी रंग-बिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अनेक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जलेबी प्रतियोगिता, चॉकलेट प्रतियोगिता, सूई -धागा प्रतियोगिता, पग-बाधा दौड़ प्रतियोगिता, रिले रेस तथा मटका -संतुलन प्रतियोगिता शामिल है। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। खेल कार्यक्रम को अधिक रोचक बनाने के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों एवं अभिभावकों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथिमुकेश मछुवा ने इस अवसर पर कहा कि छात्र-छात्रा उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। कहा कि डीएवी तेनुघाट के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो निश्चय ही प्रशंसनीय कार्य है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेज़ी शिक्षक संदीप कुमार, शिक्षिका साक्षी श्रेया एवं कक्षा आठवीं की छात्रा अनन्या कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *