Advertisement

टॉडेल्स डेन स्कूल में वार्षिक खेलकूद व् विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। टॉडेल्स डेन पब्लिक स्कूल गोमियां में वार्षिक खेलकूद का तथा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन किया गया। बच्चों की प्रदर्शनी देख अभिभूत हुए जिप सदस्य व् स्थानीय मुखिया।

टॉडेल्स डेन पब्लिक स्कूल गोमिया में 21 जनवरी को वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण सह शैक्षणिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घघाटन जिप सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

खास बात यह कि विद्यालय में एक सप्ताह से कई प्रकार के इवेंट्स, खेलकूद जैसे लंबी कूद, कबड्डी मैच, सैक रेस, स्किपिंग रेस, सौ मीटर दौर तथा नन्हे नन्हे बच्चों के लिए बिस्कुट रेस, टॉफी रेस का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का फाइनल आज किया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा शैक्षणिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाए गये। जिसे देख जिप सदस्य तथा स्थानीय मुखिया अभिभूत हो गये। प्रदर्शनी में बच्चों ने अनेक प्रकार के मॉडल तैयार किया, जिसमे प्रथम पुरस्कार ग्लोबल वार्मिंग, द्वितीय पुरस्कार न्यूक्लियर पावर प्लांट, तृतीय पुरस्कार विंडमिल विजेता को दिया गया।

इस अवसर पर जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल कुद भी जरूरी है। उन्होने स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रर्दशनी की जमकर तारीफ की।

मौके पर भीम लाल यादव, गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक, पलिहारी गुरुडीह मुखिया सपना कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय सिंह, आजसू मंडल अध्यक्ष राज कुमार यादव, रोहित यादव, भीम लाल पासवान सहित स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र चौधरी, निदेशक अंजु लता, प्राचार्य कमल लोचन सिंह, उप प्राचार्य विकास कुमार, आदि।

अनुराधा राणा, सोनी रंजन, किरण कुमारी, नीलम कुमारी, रजनी राज, सुरज कुमार, शुभाश्री सोनी, सगुप्ता खानम, सुमन सिंह, लक्ष्मी कुमारी, कोमल प्रिया, जूही कुमारी सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *