Advertisement

सीसीएल के एसडीओसीएम मे वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन

कार्य के दौरान सुरक्षित कार्यशैली अपनाये-तेजावत नरेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना मे 15 दिसंबर को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत कोल इंडिया का झंडा फहराकर, कॉर्पोरेट गीत गाकर, दीप जलाकर और सुरक्षा की शपथ लेकर किया गया। यहां डीडीएमएस तेजावत नरेश, बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओपी से आए बतौर कन्वेनर सुमेधा नंदन, प्रबंधक एस बी सिंह, पीई ईएंडएम बिरेन्द्र सिंह, पीई उत्खनन दीपक कुमार, वर्क मैन इंस्पेक्टर डी पी मौर्या व मनोज शर्मा और मोहम्मद जमील का स्वागत किया गया।

मौके पर एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद ने परियोजना की संक्षिप्त जानकारी दी। निरीक्षण दल के पदाधिकारियों ने खदान जाकर निरीक्षण किया। साथ ही खान सुरक्षा को लेकर कई तरह की जानकारी दी। इसके बाद माइंस रेस्क्यू स्टेशन एसडीओसीएम कर्मियों ने सुरक्षा आधारित नाटक प्रस्तुत किया। वहीं परियोजना के दर्जनों संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि डीडीएमएस कोडरमा तेजावत नरेश ने कहा कि खदानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से ही दुर्घटनाएं घटती है। कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। कार्य के दौरान सुरक्षित कार्यशैली अपनाये। जीएम प्रोडक्शन मनोज कुमार पाठक ने कहा कि इस परियोजना में सुरक्षा नियमों का पूर्णतया पालन किया जाता है। मुख्यालय रांची से आए आईएसओ अधिकारी बी पी सिंह ने कहा कि सुरक्षा नियमों के एसओपी को हर हाल में पालन किया जाना जरूरी है।

सीसीएल बीएडंके के एकेकेओसीपी से आये कन्वेनर सुमेधा नंदन ने कहा कि खान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से हम सभी को रोकने की जरूरत है, ताकि दुर्घटना घटित न हो। कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। पीओ शैलेश प्रसाद ने कहा कि खदान में दुर्घटनाएं नहीं होंगी। इसके लिए हर वर्ष वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाता है। इसमें कोयला मजदूरों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता लायी जाती है।

इस अवसर पर अनपति देवी विद्या मंदिर फुसरो के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं उत्खनन विभाग परिसर के समीप अतिथियो द्वारा पौधारोपण किया गया। संचालन प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकीर आलम और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक विक्रय जसपाल सिंह ने किया।

मौके पर मैनेजर राजीव कुमार, पीई (एक्स) आर के पासवान, पीई (ईएंडएम) कुमार अमित, सेफ्टी आफिसर रवि कुमार, अधिकारी उपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित इनमोसा के एरिया सचिव पवन कुमार सिंह, यूनियन के सदस्यो मे मुरारी प्रसाद सिंह, जितेंद्र राय उर्फ पप्पु बाबू, जितेंद्र दूबे, भीम महतो, कुलदीप, बिनोद बिहारी चौधरी, बिरेन्द्र गुप्ता, धीरज पांडेय, मदन सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, रवि शंकर ठाकुर, महेंद्र चौधरी, मुन्नी लाल, कयूम आलम, मोहम्मद कलीम, मदन सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *