Advertisement

बगदा में वार्षिक हनुमंत प्रतिष्ठा व् श्रीराम कथा यज्ञ का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत के अजेया में बीते 20 फरवरी से श्रीहनुमंत प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव तथा श्रीराम कथा यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

यज्ञ में देवनगरी बनारस से आये यज्ञाचार नितेश शर्मा ने बताया कि यह यज्ञ क्षेत्र के माहौल शुद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ परिक्रमा से श्रद्धालू पुण्य के भागी बनते हैं। राम कथा का जो भी प्रवचन सुनते हैं उससे भगवान खुश होते हैं।
कथावचक विकास आलोक उपाध्याय ने श्रीराम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का वचन पर चलने से ही सांसारिक सुख प्राप्त होता है।

यज्ञ में संगीत संयोजन अरुण कुमार, कमेटी के अध्यक्ष विक्की कुमार, सचिव अनिल कुमार, केदारनाथ महतो, उप सचिव धनंजय कुमार, प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन, आकाश कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार प्रजापति, संतोष कुमार प्रजापति, फनी भूषण प्रजापति, प्रयाग प्रजापति, मनु लाल महतो, गिरधारी महतो, शंकर प्रजापति आदि द्वारा यज्ञ में शामिल होकर भगवान श्रीराम का गुणगान किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *