प्राचार्य पद के लिए संघर्ष जारी रहेगा-उदय शंकर
शिक्षक करते रहें प्रयास, होगी सामूहिकता की जीत-अवनीश
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ जिला इकाई बोकारो का वार्षिक महासम्मेलन, स्वागत – सह – वनभोज कार्यक्रम 17 जनवरी को जिला के हद में कोनार डैम तट पर संपन्न हो गया।
इस अवसर पर वार्षिक महासम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष उदय शंकर मंडल ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि संघ प्राचार्य पद, वरीय वेतनमान एवं पीजीटी – प्रयोगशाला सहायकों के हित में निरंतर संघर्षरत है, जिसके कारण शिक्षक हित में बहुत से कदम उठाए गए हैं। मंडल ने बोकारो जिला संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि बोकारो जिला राज्य संघ को सहयोग प्रदान करने में सदैव अग्रणी रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने जिला संघ की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि संघ शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायकों की सभी समस्याओं का निष्पादन करवाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक शत् प्रतिशत समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। वहीं अवनीश कुमार ने कहा कि शिक्षक निरंतर प्रयास करते रहें। सामूहिकता की जीत अवश्य होगी।
![]()













Leave a Reply