समारोह में शामिल हुए बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा, दिए सफलता के टिप्स
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी कथारा के समीप स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में 21 दिसंबर को स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सह क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सहित बोड़िया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया, श्रमिक नेताओं आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एसडीओ मुकेश मछुवा तथा बोड़िया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य और गीतों द्वारा मधुर प्रस्तुति की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एसडीओ मछुवा ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा की। साथ हीं उपस्थित अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों के लिए लक्ष्य तैयार करें। मेहनत और परिश्रम करें। यह बच्चे कल के राष्ट्र के भाग्य विधाता है। उन्होंने विद्यालय तथा बच्चों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में विद्यालय प्रबंधन के साथ साथ माता-पिता भी अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने उपस्थित बच्चों को क्रिसमस गीत पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय व् तृतीय स्थान में आए बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ हीं अन्य उपस्थित बच्चों को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सलाहकार समिति (एसीसी) सदस्य इकबाल अहमद, कमलेश कुमार गुप्ता, राजू रविदास, समाजसेवी सुभाष पांडेय, राजू अग्रवाल इत्यादि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मंच संचालन संयुक्त रूप से एंजेल अंजलि और भारती यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक सतीश कुमार दयाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से क्रिसमस केक भी काटा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें कालेश्वर कुमार राम, दिलीप कुमार यादव, राजीव कुमार दयाल, सुषमा कुमारी, पूजा कुमारी, अजमेरी खातून, फातिमा खातून, पूनम कुमारी आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply