रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हिसीम स्थित वन भवन परिसर में 2 मार्च को स्वर्गीय जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि मनाई गई। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने दिवंगत जगदीश महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि दिवंगत महतो ने अपने जीवन के लगभग चार दशक वन एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कर दिए। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष केवल जंगल बचाने तक सीमित नहीं था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित भविष्य निर्माण का प्रयास था।
मंत्री पुत्र सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता विनय कपूर ने कहा कि आज जब पर्यावरण संकट वैश्विक चुनौती बन चुका है, तब जगदीश महतो के विचार और संघर्ष पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, झारखंड आंदोलनकारी देवशरण हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम तथा केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के जंगलों की रक्षा में जगदीश महतो की भूमिका ऐतिहासिक रही है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन को संघर्ष, साहस और निष्ठा की प्रेरक मिसाल बताते हुए कहा कि दिवंगत ने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वन भवन परिसर में स्वर्गीय जगदीश महतो की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई।इस अवसर पर प्रस्तावित प्रतिमा स्थल का शिलान्यास भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित करती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में उपरोक्त के अलावा स्थानीय मुखिया बबीता देवी, पंचायत समिति सदस्य जगेश्वर मुर्मू, उमेश कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, रामसेवक जायसवाल, परमेश्वर नायक, दिलीप कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार जायसवाल, राजेश कुमार राय, सरोज महतो, सोमर महतो, राजेश्वर महतो, संजय महतो, नितेश करमाली, जगेश्वर हेंब्रम, जानकी राम महतो, श्रीकांत महतो, झरी राम महतो सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प और श्रद्धांजलि के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply