प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सुभाष नगर में कसमार के पत्रकार रंजन वर्मा की नतिनी सभवी सिन्हा का अन्नप्राशन संस्कार 3 नवंबर को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर परिवार जनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने एकत्र होकर नन्ही सभवी को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर पारिवारिक माहौल खुशियों से सराबोर रहा और सभी ने मिलकर इस यादगार पल को आनंदपूर्वक मनाया। साथ हीं सभी ने मिष्ठान ग्रहण किया।
![]()













Leave a Reply