एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित ऐतिहासिक बिड़ला मैदान में 11 सितंबर को भगवा सेना का गठन किया गया। अध्यक्षता एवं संचालन सेना के संस्थापक मुकेश वर्मा ने की। यहां मुख्य अतिथि के रूप में चैती दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार, गौतमरीत राज, सकलदीप बड़ाईक मौजुद थे।
आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें संस्थापक द्वारा सर्वप्रथम भगवा सेना के सेना प्रमुख के रूप में अमित सोनी का चयन किया गया। नवचयनित सेना प्रमुख सोनी की अगुवाई में कार्य समिति का विस्तार किया गया जिसमें भगवा सेना के रांची ज़िलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के लिए क्रमशः अंकित आनंद एवं विकास कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित ज़िलाध्यक्ष अंकित आनंद तथा महानगर अध्यक्ष विकास कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी दुर्गा पुजा के सफल आयोजन एवं महानगर की विधि व्यस्था को सुचारु रूप से चलाने एवं माँ दुर्गा के भक्तों की सेवा के लिए भगवा सेना प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर कार्य करेगी।
संस्थापक मुकेश वर्मा एवं सेना प्रमुख अमित सोनी के कहा कि भगवा सेना रांची के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में ब्लड डोनेट कैम्प, कंबल वितरण सहित अनेको सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर सेना के संगरक्षक कुमार राजा, अमरनाथ साहु, संयोजक रंजित सिंह, आदि।
ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष रामवतार रामा, उपाध्यक्ष उज्ज्वल धनराज, मनीष सोनी, अमित गुप्ता, अंकित कुमार, मंत्री जयंत मउंजाल, सुमित कुमार सचिव अभिषेक मोदी, प्रचार मंत्री मोहित सोनी एवं रांची महानगर संयोजक पवन मिश्रा, आदि।
कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सोनी, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, कुमार गौरव, मंत्री अक्षय कुमार, प्रचार मंत्री मनीष झा, संगठन सचिव शुभम जयसवाल, आयुष राज वर्मा, अंशु तिरक़ि, गगन गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भगवा सेना संस्थापक मुकेश वर्मा ने दी।
![]()












Leave a Reply