अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध सारण पुलिस ने 26 दिसंबर को कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला के हद में सोनपुर थाना क्षेत्र से कुल 9 छोटे बछड़े को बरामद किया। पुलिस ने एक मवेशी तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। साथ हीं तस्करी में शामिल मैजिक वाहन जप्त कर लिया है।
वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) सारण के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार बीते 25 दिसंबर को सोनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक अज्ञात द्वारा वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर की तरफ से मैजिक वाहन पर चोरी के कई छोटे बछड़ों को लाया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाना पुलिस टीम द्वारा शिव बच्चन चौक खनन चेक पोस्ट के आगे वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। वाहन जांच के क्रम में एक मालवाहक गाड़ी को रोककर जांच किया गया। जांच के क्रम में एक आरोपी को एक मालवाहक गाड़ी एवं 9 छोटे बछड़ो के साथ पकड़ लिया गया।
बताया जाता हैं कि पुलिसिया पूछताछ के क्रम में पकड़े गये आरोपी द्वारा मवेशियों के खरीद-बिक्री एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया। तत्पश्चात बरामद मवेशियों को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में सोनपुर थाना में कांड क्रमांक-1234/ 25. धारा-303 (2)/317 (2)/317(4) बीएनएस एवं 11 (1) (ए) (डी) पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज किया गया है। साथ हीं अग्रेत्तर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार पशु तस्कर सारण जिला के हद में सोनपुर थाना क्षेत्र के नजरमीरा एक नंबर ढाला के समीप नागेन्द्र खलीफा के पुत्र सोनु खलीफा उर्फ भोदु शामिल है। पुलिस ने एस मालवाहक वाहक सहित 9 छोटा बछड़ा जब्त किया है। टीम में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply