श्रमिकों के हितों को ले आवाज बुलंद कर रहा है आरसीएमयू-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिकों समस्याओं को लेकर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) का प्रतिनिधिमंडल बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग गोविंदपुर फेस 2 परियोजना पदाधिकारी से वार्ता की।
जानकारी के अनुसार स्वांग-गोविंदपुर फेज टू परियोजना कार्यालय सभागार में आरसीएमयू प्रतिनिधिमंडल परियोजना पदाधिकारी से मिलकर समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए श्रमिकों के कल्याणकारी कार्य को प्राथमिकता सुनिश्चित किए जाने का की मांग की गयी।
श्रमिकों के कॉलोनी में नियमित रूप से साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, श्रमिकों का समयबद्ध पदोन्नति, अवकाश प्राप्त कर्मचारी एवं मृत श्रमिक के आश्रितों को पावना पैसा का भुगतान किए जाने, माइंस में हॉल रोड, कैंटीन का रखरखाव सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिया कि उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के साथ श्रमिकों के कल्याणकारी प्रबंधन की प्राथमिकता में शामिल है। श्रमिक हितों की पूर्ति के लिए प्रबंधकीय स्तर पर दायित्व का निर्वाह निभाने का सार्थक प्रयास किया जाना है। उन्होंने कहा कि मजदूरों का वेलफेयर एवं विधि व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल सीसीएल रीजनल कमेटी के उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने मजदूरों की समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराते हुए समय सीमा के अंदर समस्या का निपटारा किया जाने का प्रबंधन के समक्ष मांग रखा।

इस अवसर पर पीओ तिवारी, प्रबंधक एचआर समविराज सिंह, परियोजना अभियंता उत्खनन, परियोजना अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक कन्हैया कुमार, यूनियन की ओर से उपरोक्त के अलावा राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, चंद्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, रंजय कुमार सिंह, रणजीत सिंह, मंसूर खान, अमनदीप सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिंह, गोविंदपुर फेस टू परियोजना के अध्यक्ष गोपाल नोनिया, सचिव उत्तम कुमार, राहुल शर्मा, बलराम गोप, भुनेश्वर रवानी, तुलसी राय, बसंत साव, नरेश रविदास, सुजीत मिश्रा, संतोष सिंन्हा, कमल कांत सिंह, सुरेश ठाकुर, प्रवीण सिंह, गोपाल राम, विश्वनाथ चौहान, श्रवण कुमार, नसीम अख्तर सहित दर्जनों कामगार शामिल थे।
![]()













Leave a Reply