गौरीनाथ कपरदार पुनः बने पंचायत अध्यक्ष
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में बेरमो विस के अंगवाली उत्तरी पंचायत कांग्रेस कमिटी की बैठक बीते 11 जुलाई की शाम स्थानीय बनेथानधाम स्थित शेड में आयोजित हुई।
पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मो. शब्बीर अंसारी के पर्यवेक्षण में अंगवाली उत्तरी पंचायत कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें गौरीनाथ कपरदार को पुनः पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।
वहीं सह अध्यक्ष पद पर मो. आलेनबी अंसारी एवं बरूण मिश्रा, सचिव पद पर अमर कुमार मिश्रा, सह सचिव पवन कमार एवं संतोष कपरदार, संगठन मंत्री कन्हैयालाल नायक, कोषाध्यक्ष मुर्सलीम अंसारी, उप कोषाध्यक्ष बिनोद कमार सहित ग्यारह सक्रिय सदस्य बनाये गए।
मौके पर स्थानीय रहिवासी सत्यजीत मिश्रा, मो. रियाज अहमद, अजय जयसवाल, मंटू गोप, गौतम पाल, लोचन रजवार, रवि रजवार, खेतको निवासी मो. शमीम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply