पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। सतर्कता विभाग ने 18 अगस्त को अंगुल के सिंचाई प्रभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) सुरेंद्र बेहरा से जुड़े कई स्थानों पर एक साथ तलाशी ली। जिसमें एसई के आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया है।
सुंदरगढ़ के सतर्कता विभाग के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित राउरकेला, सुंदरगढ़, अनुगुल और गंजम जिलों में आठ अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार छापामारी अभियान का नेतृत्व तीन पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी), दस निरीक्षकों, चार सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) और सहायक कर्मचारियों ने किया।
सतर्कता अधिकारियों के अनुसार उक्त छापे एसई बेहरा द्वारा अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप की जाँच का हिस्सा हैं। भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने इस अभियान के लिए तीन डीएसपी, दस इंस्पेक्टर, चार एएसआई और अन्य सहायक कर्मचारियों की एक टीम गठित की। भुवनेश्वर, राउरकेला, सुंदरगढ़, अंगुल और गंजम में आठ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली गई।सतर्कता अधिकारियों के अनुसार, अब तक चल रही तलाशी में भुवनेश्वर में दो बहुमंजिला इमारतें, दो फ्लैट, चार बहुमूल्य भूखंड, ₹1.25 लाख की नकदी, तीन दोपहिया वाहन और कई वित्तीय जमा और निवेश का पता चला है।
आवासीय संपत्ति विवरण
सतर्कता विभाग के अनुसार सुंदरगढ़ जिला के हद में सुंदरगढ़ कस्बे में 4,200 वर्ग फुट का एक तिमंजिला भवन, छेंड एम/20, गोपबंधु नगर राउरकेला में लगभग 3,500 वर्ग फुट का एक दो-मंजिला भवन, औरोविला वन फेज थ्री घाटिकिया भुवनेश्वर में 1,575 वर्ग फुट का एक थ्री बीएचके फ्लैट क्रमांक-403, औरोविला वन फेज थ्री घाटिकिया में 1,240 वर्ग फुट का एक टू बीएचके फ्लैट क्रमांक-402 का पता चला है।

इसके अलावा सुंदरगढ़ टाउन में 1,925 वर्ग फुट क्षेत्रफल का एक प्लॉट क्रमांक-721/6406, खाता क्रमांक-516/189। राउरकेला के छेंड में 1,730 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाला एक प्लॉट क्रमांक-M/20। गंजम जिला के हद में रणझंडी पुरुषोत्तमपुर में 0.04 एकड़ क्षेत्रफल वाले दो प्लॉट क्रमांक-363/2186 और 363/2187 जिसका खाता क्रमांक-47/607 भूखंड शामिल है।
सतर्कता विभाग द्वारा बरामद मूल्यवान वस्तुओं और निवेश सूची के अनुसार नगद 1.25 लाख, बैंक जमा, वित्तीय निवेश और अन्य जमा ( जिसका अभी भी पता लगाया जा रहा है) साथ में तीन दोपहिया वाहन शामिल है। सतर्कता तकनीकी शाखा वर्तमान में पहचानी गई संपत्तियों और परिसंपत्तियों का विस्तृत माप और मूल्यांकन कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जारी है और आय से अधिक संपत्ति का अंतिम मूल्यांकन अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगा।
![]()













Leave a Reply