Advertisement

बाइक सवार की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रशासन के आश्वासन के बाद हटा जाम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नया रोड में बीते 26 अप्रैल की रात हुई सड़क दुर्घटना में राजाबेड़ा गंझू मुहल्ले रहिवासी 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। उक्त घटना से क्षुब्ध स्थानीय रहिवासियों ने दूसरे दिन 27 अप्रैल को मुआवजे की मांग को लेकर बोकारो-फुसरो मुख्य सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों का काफिला लग गया।

घटना बीते 26 अप्रैल की देर रात्रि हुई, जिसमे दिलीप कुमार गंझु की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि दिलीप शादी समारोह से अपने घर जा रहा था। तभी छाई लदा हाइवा के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का रिकॉर्ड हो सकता है।

यह सड़क हादसों का गढ़ बना हुआ है। बेरमो मे लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से रहिवासी परेशान है। जाम स्थल पर बेरमो थाना पुलिस पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीण रहिवासियों को समझाकर शान्त कराया, तब जाकर जाम को हटाया जा सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *