Advertisement

और देखते देखते जमीन पर पड़ा सुखा पेड़ स्वतः हीं खड़ा हो गया

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इसे चमत्कार कहे या कुछ और कि देखते देखते वर्षो से जमीन पर पड़ा सुखा पेड़ स्वतः हीं पूर्व की स्थिति में खड़ा हो गया। यह हम नहीं बल्कि उक्त स्थल के रहनेवाले रहिवासियों का कहना है। यदि यह सत्य है तो इसे चमत्कार हीं कहा जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित ओल्ड फिल्टर प्लांट के समीप वर्षो से गिरा सूखा पेड़ 30 मार्च की सुबह स्वयं पूर्व की अवस्था में खड़ा हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के रहिवासी देखने के लिए वहां पहुंच गए। आमजन इसे दैविक चमत्कार होने की बात कहने लगे, वहीं कई इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं।

इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय रहिवासी सीसीएल कर्मी सुरेश नोनिया ने बताया कि वह हर दिन की तरह सुबह 6 बजे जारंगडीह पुराना फ़िल्टर प्लांट में ड्यूटी में तैनात था। अचानक वहां गिरा एक सूखा पेड़ धीरे-धीरे स्वतः हीं खड़ा हो गया। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि यह कैसे हो रहा है। पेड़ के अगल बगल कोई था भी नहीं।

पेड़ को अचानक खड़े होते देख उसे डर भी लग रहा था, लेकिन जब पेड़ पूर्व की अवस्था में खड़ा हो गया तो वह इस बात की जानकारी अन्य को भी दी। यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते काफी संख्या में आसपास के रहिवासी जमा हो गए। सभी अपनी अपनी राय व्यक्त करने करने लगे।

कई महिलाएं भी वहां पहुंची। उनका साफ कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार हुई है। यह भगवान का चमत्कार के बिना नहीं हो सकता है। वहीं कइयों का कहना है कि यह इलाका माइनिंग का रहा है। यहां कई तरह के गैस का प्रभाव है। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले यहां बारिश हुई थी। पेड़ के जड़ वाले हिस्से में पानी के खिचाव होने से वजन बढ़ने के कारण भी यह घटना घट सकती है। यह जांच का विषय है। वैसे इसे ज्यादातर रहिवासी दैवीय शक्ति का वरदान कह रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *