अवध किशोर शर्मा/सारण(बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर मेला समापन की शाम 10 दिसंबर को बिहार की सुप्रसिद्ध एंकर अंकिता पल्लवी ने अपनी मधुर व् मखमली आवाज से समारोह को लाजवाब बना दिया।
एंकर अंकिता पल्लव ने बड़े ही सादगी भरे अंदाज में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के समापन की उद्घोषणा की। समापन समारोह के मौके पर पर्यटन विभाग के मुख्य पंडाल में मौजूद दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। सोनपुर मेला समापन समारोह के दौरान मुख्य मंच पर बिहार सरकार के पर्यटन एवं कला, संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह के अलावे सारण जिला के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के नेतागण मौजूद थे।
विदित हो कि एंकर अंकिता पल्लव अब बिहार एवं बिहार से बाहर आयोजित होने वाले महोत्सवों यथा राजगीर महोत्सव, मंदार महोत्सव, बौद्ध महोत्सव, दशहरा महोत्सव, वैशाली महोत्सव, पटना साहिब महोत्सव, सोनपुर मेला महोत्सव, उद्यान मेला, रावण वध समारोह, दिल्ली में बिहार दिवस सहित कई सरकारी एवं गैर सरकारी मंचों पर अपनी शानदार आवाज से बिहार ही नहीं, बल्कि राज्य के बाहर भी अन्य प्रदेशों में अपनी एंकरिंग से विशिष्ट पहचान बनाई है। कई मंचों पर इन्हें उत्कृष्ट उद्घोषणा के लिए सरकारी स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।
![]()













Leave a Reply