Advertisement

डब्लूएचसी में 25 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सीएचसी के अधीनस्थ अंगवाली स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र (डब्लूएचसी) में 9 मई को 25 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई।

जानकारी के अनुसार केंद्र के एएनएम कुमारी बबीता, दिलीचन्द खलको द्वारा सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी के सहयोग से गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की। बताया गया कि महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्त चाप, वजन आदि की जांच के साथ उनकी परिवार में खानपान की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली गई। मौके पर मुनेश कुमार, गौरव कपरदार, बिंदेश्वर कपरदार आदि कर्मी भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *