Advertisement

समाजसेवी सुबोध सिंह पवार की माता अनंता देवी पंचतत्व में विलिन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार रहिवासी समाज सेवक व श्रमिक नेता सुबोध सिंह पवार की माता स्व. अनन्ता देवी का बीते 16 अप्रैल को निधन हो गया। वे 82 वर्ष की थी।

जानकारी के अनुसार स्व. अनन्ता देवी के निधन के दूसरे दिन 17 अप्रैल को बेरमो के राम बिलास प्लस टू हाई स्कूल के समीप दामोदर नदी तट मुक्ति धाम में दाह संस्कार किया गया। वे पंचतत्व में विलिन हो गई। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र बिनोद सिंह ने दी।

इस अवसर पर श्मशान घाट पर भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, माले नेता विकास सिंह, भाकपा के आफताब आलम खान, सीसीएल सीकेएस क्षेत्रीय सचिव दिलिप मरिक, राकोमयू के बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय सचिव श्यामल कुमार सरकार, आरकेएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आदि।

आरकेएमयू खास महल सचिव जयनाथ तांती, देवानंद दुबे, किशोर कुमार, राकेश वर्मा सहित इनमोसा के विजय सिंह, प्राचार्य राम अयोध्या सिंह, सरोज मास्टर, विचित्र सोनार, शुरेश त्रिपाठी, सुनील सिंह, किशोरी शर्मा, अविनाश सिंहा, संजीव कुमार के अलावा भारी संख्या में मौजूद थे।

इससे पूर्व बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी सहित दर्जनों गणमान्य जन संडे बाजार स्थित समाजसेवी सुबोध सिंह पवार के आवास जाकर दिवंगत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा परिवार जनों को ढाँढस बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *