Advertisement

पत्रकार के घर गणेशोत्सव का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। टीवी 9 के पत्रकार आनंद पांडेय के आवास पर काफी धुम-धाम से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाप्रसाद के साथ-साथ महाभंडार की व्यवस्था भी की गई थी।

चेंबूर के लल्लुभाई कंपाउंड स्थित बिल्डिंग नंबर 16 में चल रहे इस उत्सव में जोन 6 के एडीश्नल सीपी मनोज लोहिया, डीसीपी शाहा जी उमप, पश्चिम रेलवे के डीसीपी दिपक देवराज, एसीपी भीमदेव राठौड़ के अलावा बड़ी संख्या में शासन और प्रशासन के अधिकारियों ने बप्पा के दर्शन किये।

इस मौके पर स्थानीय नागरीक व समाजसेवक भी पीछे नहीं रहे। महज चार सदस्यो वाले पांडेय परिवार में आनंद पांडेय उनकी पत्नी मनिषा पांडेय और दो बच्चे हैं। इस मौके पर कई पत्रकारों ने गणपति बप्पा के दर्शन किये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *