Advertisement

अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में स्नेह-मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 19 जनवरी को स्नेह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा का स्थानांतरण और आचार्या रंजू झा का सेवानिवृत्त समारोह आयोजित गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के उपाध्यक्ष राम नरेश द्विवेदी, सचिव अमित कुमार सिंह, संरक्षक बृज बिहारी पांडेय, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन के सचिव धीरज पांडेय, कस्तूरबा विद्यालय की प्रधानाचार्या रूमी सरकार, तुपकाडीह के प्रधानाचार्य मंटू गिरि, पिछड़ी विद्यालय की प्रधानाचार्या झरना चटर्जी, ढोरी के प्रधानाचार्य परमानंद सिंह, मकोली स्थित शिशु मंदिर के सचिव छेदी नोनिया, ढोरी विद्यालय के सचिव समित बंसल, मकोली के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, ढोरी के अध्यक्ष ओमशंकर सिंह के द्वारा मां सरस्वती को प्रणाम कर किया गया। मंच का संचालन सुरेश साव ने किया और अतिथियों का परिचय किशोर कुमार ने किया।

कार्यक्रम में आचार्य और दीदी ने अपने विचार रखे। इसके बाद अतिथियों ने अपने विचार रखे। विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्या भारती के अनुसार, स्थानांतरण एक नियमित प्रक्रिया है जो विद्यालय के हित और छात्रहित में होती है। प्रधानाचार्य मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्थानांतरण उनके लिए एक नई चुनौती है और वे इसे स्वीकार करते हैं। आचार्या झा ने अपनी सेवानिवृति पर कहा कि यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है और वे अपने अनुभवों को हमेशा याद रखेंगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत प्रधानाचार्य और रंजू दीदी को विद्यालय के ओर से उपहार दिया गया। भोजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य नवल किशोर सिंह, साधन चंद्र धर, शंकर सिंह, राकेश कुमार सिंह, दिवाकर पांडेय, किशोर कुमार, रवि कुमार सोनी, सुरेश साव, शंकर साव व् अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने प्रधानाचार्य और आचार्या को उनके नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सभी कर्मचारी बंधु भगिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *