अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत सोनपुर रेल मंडल में 13 अक्टूबर को सफाई के प्रति स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार करते हुए रेलवे स्टेशनों पर सफाई के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर सफाई कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिससे मंडल में कार्यरत अन्य कर्मचारियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

इसी क्रम में सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, गढ़हारा, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों तथा रेलवे कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेल यात्रियों, रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय रहिवासियों के बीच स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए संवाद स्थापित किए गए।
इस अवसर पर सोनपुर रेल मंडल प्रशासन द्वारा स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया गया, ताकि स्टेशन परिसरों, ट्रेनों एवं आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
![]()













Leave a Reply