Advertisement

यात्री पड़ाव में झंडोत्तोलन कर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के यात्री पड़ाव में झंडोत्तोलन कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। यहां जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, स्थानीय थाना प्रभारी राजेश रंजन, एएसआई अनुज कुमार आदि मौजूद थे।

पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित यात्री पड़ाव के समीप बिट्टू नायक के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान गाते हुए सभी ने झंडे को सलामी दी और वीरों के बलिदान को याद किया।

मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि आज हम सब मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मौके पर पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद स्वर्णकार, पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, पलिहारी मुखिया, उप मुखिया कविता कुमारी, स्वांग उत्तरी पंसस धनेश्वरी देवी, स्वांग दक्षिणी पंसस सैफ अली, क्रांति देवी, रुपेश यादव, उमा शंकर प्रजापति सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *