Advertisement

एएमसी एवं एआरसी मजदूर संगठन ने दुर्गा मंडप में मनाया प्रथम वर्षगांठ समारोह

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी एएमसी एवं एआरसी मजदुर संगठन की ओर से एक फरवरी को बोकारो थर्मल दुर्गा मंडप मैदान में प्रथम वर्षगांठ समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हबीब अंसारी एवं संचालन सचिव रणजीत कुमार ने किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एवं बाहर आउटसोर्सिंग कंपनियों में लगभग 500 ठेका मजदूर एएमसी एवं एआरसी में कई वर्षों कार्यरत है। एएमसी एवं एआरसी के मजदुर बोकारो थर्मल प्लांट से होने वाले विद्युत उत्पादन से सीधे स्थाई रूप से जुड़े हैं, इसके बाद भी डीवीसी प्रबंधन मजदूरों के साथ भेदभाव कर सुविधाओं से वंचित रख रही हैं। प्लांट में कार्यरत सप्लाई एवं स्थाई मजदूरों की तरह वेतन व सुविधा देने की मांग कार्यक्रम के दौरान किया गया। साथ ही मांगे नहीं मानने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दिया गया।

वक्ताओं ने एएमसी एवं एआरसी में कार्यरत सभी मजदूरों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा गया कि एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे, अन्यथा अधिकारी व ठीकेदारों की मनमानी सहना पड़ेगा। सभी वक्ताओं ने एक सुर में हक व अधिकार के लिए एक जुट होकर आंदोलन करने के लिए तैयार रहने को कहा गया।

इस अवसर पर रणजीत कुमार, हबीब अंसारी, विकास तिवारी, लोमेश महतो, मो. जिलानी, टी राजीव, टी सन्नी, मनोज रजक, बादल कुमार, मनीर आलम, अमित सील, दशरथ रजक, संतोष सिंह , सागर कुमार तुरी, गणेश कुमार, मानस भंडारी, सरोज देवी सहित कई महिला, पुरुष, मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *