Advertisement

अंबरनाथ पुलिस ने जब्त किया 4.25 करोड़ रुपये की हशीश

दो गिरफ्तार, 16 मार्च तक पुलिस कस्टडी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महाराष्ट्र में प्रतिबंधित नशीला  पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अंबरनाथ पुलिस ने करीब 4.25 करोड़ रुपये की हशीश जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को 16 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि इस मामले के पीछे कोई बड़ा ड्रग गैंग एक्टिव है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से आगे पूछताछ करके इस गैंग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सीक्रेट जानकारी मिली थी कि अंबरनाथ इलाके में हशीश बेचने के लिए लाई जाएगी। इसके मुताबिक, पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाया और रेड करके बड़ी मात्रा में हशीश जब्त की। जब्त ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 4.25 करोड़ रुपये बताई गई है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने हर्षल पटेल (गुजरात का रहने वाला) को गिरफ्तार किया। वह पिछले डेढ़ महीने से अंबरनाथ इलाके में रह रहा था। उसके साथी सिराजुद्दीन अहमद को भी पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। इस बीच, पुलिस ने संभावना जताई है कि इस मामले के पीछे कोई बड़ा ड्रग गैंग एक्टिव है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से आगे पूछताछ करके इस गैंग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Tegs: #Ambernath police seize hashish worth Rs 4.25 crore

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *