Advertisement

सीसीएल सीएमडी, निदेशक, महाप्रबंधक को सौंपा गया अम्बेडकर कलेंडर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ऑल इंडिया एससी/एसटी/बीसी एम्प्लॉइज  को-ऑर्डिनेशन काऊंसिल द्वारा इस वर्ष अम्बेडकर कलेंडर जारी किया गया है। उक्त कलेंडर का वितरण बीते 17 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में किया गया।

उक्त जानकारी काउंसिल के कोल इंडिया एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर राम ने दी। राम ने बताया कि 17 जनवरी को सीसीएल मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के कलेंडर सीसीएल के सीएमडी डॉ बी. वोरा रेड्डी सहित निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक तकनीकी (ऑपरेशन) राम बाबू प्रसाद, महाप्रबंधक मनोरंजन बिरुआ, जनसंपर्क अधिकारी टी. हरीश सहित मुख्यालय के अन्य अधिकारियों को भेंट किया गया।

इस अवसर पर आल इंडिया एसी/एसटी/ओबीसी कउंसिल के कोल इंडिया प्रेसिडेंट बृज किशोर राम, सीसीएल अध्यक्ष आर. बी. राम, वॉकिंग प्रेसिडेंट संजय कुमार, राज कुमार महतो, मिश्रिलाल मुंडा, तेजु रविदास, संतोष कुमार, अनिल सहनी, आर पी सिंह, जय प्रकाश पासवान, नरसिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *