राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अम्बेडकर बुद्धा सोसाइटी ऑफ इंडिया के बैनर तले सीजेआई पर अभद्र व्यवहार के खिलाफ बोकारो थर्मल से रैली जुलूस निकाली गई। जुलूस में शामिल महिलाओं व पुरुषों द्वारा हाथों में तख्तियां लिए पिछले दिनों देश के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई के ऊपर वकील राज किशोर द्वारा जूता फेंकने के मामले विरोध प्रकट की गई।
उक्त रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्य न्यायाधीश के साथ हुई घटना के विरोध में दोषी वकील पर सख्त से सख्त कार्रवाई को लेकर यह जुलुस निकाली गई थी। इस अवसर पर कालेश्वर बौद्ध, राजकुमार राम, रामप्रसाद राम, विजय राम, सरयू राम, छोटू राम, कृष्णा राम, राधा देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी सहित कई महिला-पुरुष शामिल थे
![]()













Leave a Reply