Advertisement

हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की कुरथौल में लाजवाब प्रस्तुति

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉ एल बी सिंह और दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद के सौजन्य से बिहार की राजधानी पटना के कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने लाजवाब प्रस्तुति देकर सैकड़ो संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। यहां आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में दिवाकर कुमार वर्मा, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, प्रेम कुमार, आयुष सिन्हा, प्रवीण कुमार बादल, राकेश, कर्तव्य, सुप्रिया सिन्हा और आनंद सिन्हा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि मेरा मानना है कि गीत-संगीत जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है।

कला संस्कृति की सनातन गरिमा संजोने एवं उसके संरक्षण के लिए हर्षा म्यूजिकल ग्रुप हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत दिलों दिमाग से खुश रखकर हमे एक ऊर्जावान जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि संगीत वह शक्तिशाली माध्यम है, जो हमारी ध्यान की शक्ति को बढ़ाता है और हमेशा हमारे जीवन में आयी नकारात्मकता को दूर कर हमे सफलता की ओर अग्रेषित करता है।

संगीत में एक दिव्य शक्ति है। यह मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत है। संगीत हमारे जीवन मे सकारात्मक प्रभाव डालते है, जिससे नवीन ऊर्जा की अनुभूति होती है।

डॉ नम्रता के अनुसार आज के इस भाग -दौड़ की ज़िन्दगी मे लोग हँसना- गाना भूलते जा रहे है। मेरा प्रयास है कि हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो तक संगीत को पहुंचा सकूं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *