Advertisement

कथारा वाशरी के नए परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने संभाला पदभार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी परियोजना कार्यालय में 17 जून को नए परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने योगदान दिया। निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी वी. मोहन बाबु ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

इस अवसर नए परियोजना पदाधिकारी का स्वागत के साथ पूर्व परियोजना पदाधिकारी को विदाई दी गई। नए पीओ अमरेन्द्र कुमार का स्वागत वी. मोहन बाबू द्वारा किया गया।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ट्रेड यूनियन नेताओं ने मोहन बाबू के कार्यकाल और अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें हमेशा याद रखने की बात कही। निवर्तमान पीओ ने सभी कर्मचारियों को वाशरी के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सराहना करते हुए साधुवाद दी।

मौके पर नए पीओ ने कहा कि मेहनतकश मजदूरों, अधिकारियों एवं सभी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं टीम बनाकर उत्पादन लक्ष्य को पुरा करने का सार्थक प्रयास उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि पूर्व पीओ वी. मोहन बाबू ने अपने कार्यकाल में प्लांट की स्थिति में काफी सुधार लाते हुए वित्तीय वर्ष में मिले साढ़े पांच लाख टन में अब तक 1.20 लाख टन कोयला संप्रेषण किया है। प्लांट हित में शेष बचे उत्पादन लक्ष्य को हासिल करते हुए अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

मौके पर प्रबंधक सीपी एसबीएन सिंह, सहायक प्रबंधक सीपी विक्रम कुमार, अनंत पासवान, मनीष कुमार, यूनियन नेता सर्वजीत कुमार पांडेय, रामेश्वर कुमार मंडल, राजू रविदास, मो. फिरोज, सुरेश कमार, कृष्ण बहादुर, रामविलास रजवार, दिलीप कुमार, रंजय कुमार सिंह, एम.एन सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *