पंचायतों में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। 77 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वैशाली जिला के लालगंज अंचल के जलालपुर गांव में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल और स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी शेरे बिहार जोगेंद्र शुक्ला के जन्मस्थली पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।
इस अवसर पर राजकीय समारोह के रूप में शाहिद बैकुंठ शुक्ल के स्मृति स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के रूप में पुलिस पदाधिकारी द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर बैकुंठ शुक्ल स्मृति मंच के संयोजक अमरेश कुमार और जन प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित रहे।
लालगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अनुज शुक्ला ने भी शहीद बैकुंठ शुक्ल की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और इस कार्यक्रम के बाद सारे बिहार जोगेंद्र शुक्ला के मूर्ति के सामने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम के साथ ही उपस्थित जनों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर काफी संख्या में समाज सेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार लालगंज अंचल के शीतल भकुरहर ग्राम पंचायत अंतर्गत नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत की मुखिया अलका देवी ने समाजसेवियों और ग्रामीणों के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के अध्यक्षता स्थानीय अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर पंचायत के उप मुखिया रंजीत पासवान, समाजसेवी पुकार पासवान तथा अन्य प्रतिनिधियों ने भी जनता के समक्ष अपनी बातें रखी।
समारोह का संचालन अशोक कुमार उर्फ पप्पू जी ने किया। मुखिया पति नीरज कुमार ने पंचायत में किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया। समारोह के अंत में पंचायत की मुखिया अलका देवी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना के साथ पंचायत की जनता का जो उन्हें सहयोग मिल रहा है उसके लिए साधुवाद ज्ञापित किया।
![]()













Leave a Reply