एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर अमन तिवारी का चयन आगामी 22 से 28 फरवरी तक आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैंप के लिए किया गया है।
जानकारी के अनुसार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय भुवनेश्वर (ओडीशा) द्वारा महाराजा श्रीरामचंद्र भांजदेव यूनिवर्सिटी बरीपदा मयूरभंज में आगामी 22 से 28 फरवरी तक नेशनल इंटीग्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (विबीएमकेयू) धनबाद के दो राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पुरुष स्वयं सेवक का चयन किया गया है। बताया जाता है कि एक स्वयं सेवक के बी कॉलेज बेरमो के अमन तिवारी चुने गए हैं जबकि दूसरा डिग्री कॉलेज गोमिया को स्थान दिया गया है।
नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में इसके अलावा झारखंड राज्य के कोल्हान यूनिवर्सिटी से दो पुरुष एवं दो महिला वॉलंटियर्स का चयन किया गया है। विबीएमकेयू धनबाद से दो पुरुष स्वयं सेवक का चयन किया गया है। वहीं जमशेदपुर महिला यूनिवर्सिटी से दो महिला स्वयं सेवकों का चयन किया गया है। आठ वॉलंटियर्स की टीम को कार्यक्रम पदाधिकारी सह टीम मैनेजर कोल्हान यूनिवर्सिटी नेतृत्व प्रदान करेंगे। केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस ईकाई के अमन तिवारी के चयन से कॉलेज में हर्ष का माहौल है।
एनएसएस ईकाई विबीएमकेयू के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुंद रविदास ने यूनिवर्सिटी के सक्रिय स्वयं सेवकों में से दो स्वयं सेवक का चयन किया है। उन्होंने भी अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी हैं कि आगे जाकर विबीएमकेयू धनबाद का नाम रौशन कर लौटें। विबीएमकेयू को अब लगातार नेशनल इंटीग्रेशन कैंप की स्वीकृति मिल रही है, जो यूनिवर्सिटी के एनएसएस ईकाई को नए आयाम की ओर ले जा रहा है।
क्षेत्रीय निदेशालय बिहार- झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने स्वयं सेवकों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि स्वयं सेवक अपने परिश्रम एवं प्रदर्शन से क्षेत्रीय निदेशालय बिहार झारखंड का नाम ऊंचा कर लौंटे। केबी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम आदि ने अमन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply