Advertisement

बीआईवी बारह ई 1998 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो इस्पात विद्यालय (बीआईवी) सेक्टर बारह ई के वर्ष 1998 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने बोकारो में दो दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन कर पुरानी यादों को ताज़ा किया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पूर्ववर्ती छात्र बोकारो पहुंचे।

कार्यक्रम के पहले दिन सभी प्रतिभागी सिटी पार्क बोकारो में एकत्र हुए, जहां साथ बिताए स्कूल के दिनों की यादें साझा की गईं और पुराने अनुभवों पर चर्चा हुई।

दूसरे दिन सभी पूर्ववर्ती छात्र सेक्टर-12 ई पहुंचे और विद्यालय भवन में घंटों समय बिताकर बचपन और छात्र जीवन की स्मृतियों को जीवंत किया। हालांकि अब यह विद्यालय भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है, बावजूद इसके वहां मौजूद होकर सभी पूर्ववर्ती छात्र भावुक नजर आए। इसके बाद सभी कैंप-2 स्थित जायका हैपिनेस में सभी एकत्र हुए, जहां अपने विद्यालय के दो प्रिय शिक्षक आर. शर्मा और चुनचुन मिश्रा को सम्मानित किया गया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

मिलन समारोह में शिव, शालिनी श्रीवास्तव, प्रियंका, पम्मी, मुन्ना कपारदार, धर्मेंद्र कपारदार, सरिता वर्मा, रूपा अधिकारी, संगीता कुमारी, राजेश मिश्रा, राजीव रंजन कुमार, उमेश, संजू हेम्ब्रम, संजू, सुनीता, कविता कुमारी, ज्योति शर्मा, स्वपन कुमार, माया हांसदा, रेखा कुमारी, युगल, शैलेंद्र, सुलोचना सहित शिक्षक एवं दर्जनों सहपाठी शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *