Advertisement

दिगंबर जैन समाज के नये अध्यक्ष बने आलोक कुमार जैन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिगंबर जैन समाज बोकारो के पदाधिकारियों का चुनाव 14 जुलाई को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। चुनाव में सर्वसम्मति से आलोक कुमार जैन को समाज का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, पीयूष जैन को सचिव और अनिमेष जैन को कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा-आलोक जैन

इस अवसर पर अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आलोक कुमार जैन ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। साथ हीं कहा कि वे समाज के हित में सदैव तत्पर रहेंगे। जरूरत के हर मौके पर समाज के हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ज्ञात हो कि, चुनाव के दौरान दिगंबर जैन महिला समिति के लिए भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें कामिनी जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सुनीता जैन को सह-अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर संजय जैन, कमल जैन, डॉ महेंद्र जैन, सुनील जैन, दीपक जैन, मनीष जैन, विकास जैन, आकाश जैन, विमल जैन, अजय जैन, कमला जैन, रश्मि बैसाखिया, निताशा जैन, कविता जैन, सीमा जैन, विनीता जैन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि नवीन नेतृत्व में समाज और अधिक प्रगति करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *