प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम में चल रहे मरम्मति कार्य में घोर अनियमित का आरोप लगा है। संबंधित अधिकारी ने कार्य देखने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में जल संसाधन विभाग की ओर से तेनुघाट बांध में चल रहा रिपेयरिंग कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है, जबकि तेनुघाट डैम बांध देश विदेश में चर्चित है। दामोदर नदी में स्थित यह बांध वर्ष 1972 में बनना आरंभ हुई थी और 1985 में बनकर तैयार हो चुका था। इसके बाद इसे चालू किया गया था।
बताया जाता है कि बीते कुछ महीनो से इसमें झाड़ी कटिंग के साथ-साथ ऊपर से नीचे की ओर आने वाली बड़े नालों को भी रिपेयरिंग किया जा रहा है। डैम घूमने आए पर्यटक राजेश भोक्ता ने बताया कि मिट्टी लगी ईटों के ऊपर ही सीमेंट का प्लास्टर एवं घोल चढ़ाया जा रहा है। इन पर प्रतिदिन पानी की क्यूरिंग होनी चाहिए, किंतु ऐसा नहीं हो रहा है। कहा गया कि एक बरसात में ही सरकार का पैसा फिर से उन नालियों में बह जाएगा। संवेदक द्वारा इसमें घोर प्रवाही बढ़ती जा रही है।
इस बावत कार्य स्थल पर मौजूद मुंशी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और कहा जो भी है आंखों के सामने है। वहीं इस संबंध में जल संसाधन विभाग के डैम से संबंधित अधिकारी राजेश कुजूर से दूरभाष पर बात करने पर कहा कि कार्य एस्टीमेट में कोई खास सीमेंट का नाम नहीं है। मिट्टी लगे ईंटों पर सीमेंट की प्लास्टर एवं घोल चढ़ने पर कहा कि वे स्वयं कार्यस्थल पर जाकर देखेंगे।
![]()













Leave a Reply