मरम्मती का कार्य शुरू नहीं होने से परेशानी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में पहलेजा धाम – बाबा हरिहरनाथ निचली कांवरिया पथ की श्रावणी मेला की बैठक में निर्णय लेने एवं सारण डीएम एवं एसपी के निरीक्षण के बाद भी अस्थायी शौचालयों का निर्माण एवं पहले से बने मूत्रालयों की मरम्मती का काम आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे कांवरियों को काफी कठिनाई का सामना करना पर सकता है।
जानकारी के अनुसार पहलेजा धाम -हरिहरनाथ मंदिर के लगभग 7 किलोमीटर कांवरिया पथ के किनारे आधा दर्जन से अधिक मूत्रालय अवस्थित हैं, जिनकी मरम्मती की दिशा में आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इनमें से कई पूरी तरह से टूट गए हैं, तो कई आंशिक क्षतिग्रस्त है। इन सभी मूत्रालयों की श्रावण माह शुरू होने से पूर्व मरम्मती कर दी जाती तो बोल बम कांवरिया तीर्थ यात्रियों को सहूलियत होती और साथ ही मेला के समय भी यह काम में आ जाता। सिर्फ साफ – सफाई की जरूरत पड़ती।
विशेषकर सोनपुर का लोअर बैलहट्टा के उत्तर सड़क किनारे अवस्थित इन मूत्रालयों की मरम्मती की सख्त जरूरत है, क्योंकि यह मार्ग पटना, छपरा से जुड़ गया है। वाहनों की भीड़ भी इस मार्ग पर बढ़ गई है। इस लंबे मार्ग में मूत्रालयों का होना जरूरी है। कुछ स्थानों पर शौचालयों का निर्माण भी जरूरी है। पटना से बाबा हरिहरनाथ, कालीघाट, लोकसेवा आश्रम, नौलखा मंदिर आने – जाने वाले तीर्थयात्रियों की तादाद बहुत बढ़ गई है। अक्सर तीर्थयात्री इस सवाल को उठाते रहते हैं।
![]()













Leave a Reply