Advertisement

बार काउंसिल चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर-जोर से चुनाव में लगे

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ में काफी गहमा-गहमी देखी जा रही है। सभी प्रत्याशी पूरे जोर शोर से चुनाव में लगे हैं।

बताते चले कि 12 मार्च को बार काउंसिल का चुनाव होगा, जिसमें पूरे झारखंड के अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसी को लेकर सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। इसे लेकर 11 मार्च को तेनुघाट के अधिवक्ता वकील महतो जो बार काउंसिल चुनाव मैदान में डटे हैं ने तेनुघाट के अधिवक्ताओं के बीच अपना प्रचार किया। इस दौरान महतो ने बताया कि वे तेनुघाट के अधिवक्ताओं के लिए हर वक्त हमेशा खड़े रहेंगे। साथ ही झारखंड के सभी अधिकताओं के हित के लिए कार्य करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

इस अवसर पर उनके साथ विजय किशोर गौतम, विनय कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, सिद्धेश्वर महतो, राजकुमार यादव, मनोज चौबे, गीता सिन्हा, उमेश प्रसाद सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे। वही दूसरी ओर अधिवक्ता शौर्य द्विवेदी भी अपने प्रचार के लिए तेनुघाट पहुंची। जहां उनके साथ अभिषेक मिश्रा, गणेश तिवारी, जुलेश प्रसाद, अशोक कुमार, रतन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *