ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट और पेटरवार के बीच पुटकाडीह के समीप 13 जुलाई को एक बोलेनो वाहन की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गयी। इस टक्कर में ऑटो सवार सभी यात्री घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार बोलेनो क्रमांक JH09AH/9058 पेटरवार-तेनु मार्ग पर खूंटा बाबा से पूजा कर बोकारो जा रहा था। वहीं गोमिया से ऑटो (टेंपू) क्रमांक-JH24P/8135 बुढ़ानगोड़ा से लगभग आठ पैसेंजर लेकर तेनुघाट की ओर आ रही थी। टक्कर इतना जोरदार था कि सभी टेंपू सवार पैसेंजर घायल हो गया और बोलेनो गाड़ी के ड्राइवर साइड गाड़ी धंस गया। बोलेनो के आगे के बैलून खुल गया, जिससे इसमें किसी सवार को चोट नहीं आयी।
बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना के बाद सभी घायल पैसेंजर को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा ने दूसरे टेंपू बुला कर इलाज के लिए पेटरवार अस्पताल भेजवाए। बोलेनो सवार सभी चारों यात्री को पब्लिक मूवमेंट को देखते हुए अपनी गाड़ी से पेटरवार थाना भेजवाए।
दुर्घटना की खबर मिलते ही पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो एवं थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर स्थिति को काबू में किया और घटना स्थल से सभी को हटाया। थाना प्रभारी मुंडा ने बताया कि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी घायलों का पेटरवार अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे है। समाचार लिखे जाने तक घटना से संबंधित आवेदन नहीं दिए जाने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।
![]()













Leave a Reply