एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के ग्रीन होराइजन होटल में बीते दिनों अखिल भारतीय समस्त गुजराती समाज की सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी गुजराती समाज के हरीश दोसी उर्फ राजू भाई ने दी।
उन्होंने बताया कि आयोजित बैठक में समस्त गुजराती परिवार को एक सूत्र में जोड़ा जा सके एवं राष्ट्र के समस्त सदस्य एकजुट होकर एक दूसरे से सहयोग प्राप्त कर सके इसपर सभी एकमत दिखे।

बैठक में गुजराती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पटेल (भोपाल), गोविंद भाई ढोलकिया (गुजरात से राज्य सभा सांसद), सूरत (गुजरात) के पूर्व मेयर डॉ जगदीश पटेल, अखिल भारतीय गुजराती समाज कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता दीपेश याग्निक, धनबाद कोलफील्ड गुजराती समाज अध्यक्ष किरीट चोहान, गुजराती समाज एवं विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिलाध्यक्ष संतु भाई माणेक, गुजराती समाज रांची जिलाध्यक्ष चंद्रकांत भाई रायपत, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद झारखंड आनंद भाई माणेक, आदि।
गोल्ड मेम्बर अखिल भारतीय गुजराती समाज विनु भाई ठक्कर, पंकज ठक्कर, सूर्यकांत राठौड़, भाविन राठौड़, सागर टांक जिलाध्यक्ष जेडीयू प्रभुलाल पटेल, प्रकाश भाई कमालिया, अध्यक्ष राष्ट्र वायवत समिति (जैन समाज) सह प्रवक्ता जैन समाज हरीश भाई दोषी उर्फ राजू भाई मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक अध्यक्षता चंद्रकांत भाई एवं संचालन संतु भाई माणेक ने किया।
![]()













Leave a Reply