Advertisement

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ का हुआ विस्तार

कोविड-19 की गाइडलाइन का नहीं किया गया पालन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। वर्तमान गिरिडीह सांसद के सेंट्रल कॉलोनी स्थित आवास पर 18 जुलाई को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र चौधरी और संचालन नरेश महतो ने किया।

बैठक में ढोरी क्षेत्र के न्यू सिलेक्टेड ढोरी ओपन कास्ट माइंस के गठन पर चर्चा की गई।

बैठक में काफी विचार-विमर्श के बाद एसडीओसीएम कल्याणी शाखा के अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव हिम राज विद्यार्थी, उपाध्यक्ष महेंद्र मुर्मू, संगठन सचिव रूपलाल महतो, सह सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष रामसेवक, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तेजस नायक, लोकनाथ पंडित, रामप्रसाद बास्के, लखन सिंह, निरंजन सिंह, दीपक चौहान, अजय कुमार महतो को मनोनीत किया गया। उपस्थित लोगों ने चयनित पदाधिकारी को माला और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

बैठक में महेंद्र चौधरी और दीपक महतो ने कहा कि झारखंड कोयला श्रमिक संघ हमेशा से मजदूरों के हित की बात करता रहा है। साथ हीं मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन के साथ हमेशा बात करता रहा है।

खास बात यह कि उक्त बैठक में कोविड-19 के सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की अनदेखी की गई। यहां किसी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना शायद उचित नहीं समझा। बैठक में मुख्य रूप से आजसू नेता संतोष महतो (Ajshu leader santosh mahato), सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, अध्यक्ष फुसरो नगर महेश देशमुख, सचिव फुसरो नगर विक्की महतो, विजय कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *