Advertisement

ऑल इंडिया एससी/एसटी, ओबीसी काउंसिल ने की सीएमपीडीआई निदेशक से भेंट

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीएमपीडीआई मुख्यालय रांची में निदेशक सीआरडी शंकर नगचारी से ऑल इंडिया एससी/एसटी, ओबीसी काउंसिल टीम ने शिष्टाचार मुलाक़ात की।

जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया एससी/एसटी, ओबीसी काउंसिल टीम द्वारा निदेशक के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग की समस्याओं पर चर्चा की गई। आरक्षण प्रमोशन रोस्टर से संबंधित चर्चा एवं सभी समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी एम्पलाई कोऑर्डिनेशन काउंसिल के कोल इंडिया अध्यक्ष ब्रृज किशोर राम, ढोरी क्षेत्र के रीजनल पदाधिकारी सह भाजपा बोकारो के पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, सीएमपीडीआई महासचिव मनोज कुर्रे ने भी कोयलांचल क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। साथ में कोल इंडिया ओबीसी उपाध्यक्ष दिलीप कुमार द्वारा ओबीसी समस्याओं पर गंभीरता से बात की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *