Advertisement

ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी एम्पलाई काउंसिल ने पीओ को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी एम्पलाई कोआर्डिनेशन काउंसिल द्वारा 30 दिसंबर को रामगढ़ जिला के हद में सीसीएल बड़का सयाल क्षेत्र में समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सयाल कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी शंभू शरण एवं बिरसा परियोजना के परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी एम्पलाई कोआर्डिनेशन काउंसिल की ओर से उपरोक्त दोनों परियोजना पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर काउंसिल की ओर से सयाल परियोजना के सचिव सुधीर कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद, क्षेत्रीय सचिव कृष्ण सोरेन, दिनेश चन्द्र त्यागी, रैना मांझी, कमलेश सोरेन, दिनेश मुंडा, रविंद्र राम, रामदेव बाउरी, बलदेव कुमार, ईश्वरी महतो, राम अनुज पासवान, रामबचन राम अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी मजदूरों की समस्या से भी परियोजना पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिसमें मजदूर आवासो की मरम्मति कराने, कैटिगरी वन मजदूर का प्रमोशन, विस्थापितों की समस्या पर चर्चा सहित अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *