Advertisement

अखिल भारतीय साहू महासभा ने भाजपा प्रत्याशी से भेंट कर सहयोग का दिया आश्वासन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल भारतीय साहू महासभा बोकारो जिलाध्यक्ष काशी साव तथा भाजपा नेत्री व् चंद्रपुरा के पूर्व प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता के नेतृत्व में 30 मार्च को भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी से भेंट की।

जानकारी के अनुसार धनबाद जिला के हद में चीटाहीं स्थित बाघमारा विधायक व् भाजपा द्वारा धनबाद लोकसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी ढुल्लु महतो से भेंट में महासभा द्वारा पूर्ण समर्थन देने की बात कही गयी। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहू महासभा बोकारो द्वारा महतो को फूल माला तथा पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया गया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया गया कि साहू महासभा तन, मन व धन से हर संभव मदद करेगा।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय साहू महासभा के प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा व् पूर्व प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय साव, बोकारो जिलाध्यक्ष काशी साव, जिला महासचिव राजकुमार साव, जिला उपाध्यक्ष टिंकू साव, महावीर साव, चेतलाल साव, राजू साव सहित दर्जनों सदस्यगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *