Advertisement

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने मनाई बाबा साहब की जयंती

सफ़ाई कर्मियों को अधिकार दिलाना हीं बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-अमित

बोकारो के सफ़ाई कर्मियों की एकता से हीं मिलेगा उनका अधिकार-राकेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अखिल भारतीय सफ़ाई मजदूर संघ बोकारो जिला के तत्वाधान में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बोकारो के सेक्टर चार मैदान में मनायी गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता व् संघ के जिला संरक्षक कुमार अमित ने कहा कि बोकारो के बीएसएल और चास नगर निगम सहित अन्य संस्थानों में कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को उनका अधिकार दिला कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना हीं बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राम ने सभी सफ़ाई कर्मचारियों से इस संघ को मज़बूत करने की अपील की।

इस अवसर पर संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार आनंद, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कालिंदी, महासचिव जीतू कालिंदी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, लालबाबू, संजीव रजवार, मनोज कुमार, श्रीराम, महासचिव कुंदन कालिंदी, विनोद, जितन कुमार के अलावे बड़ी संख्या में पुरुष और महिला सफ़ाई कर्मचारी भी उपस्थित रहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *