Advertisement

क्षेत्र के सभी बंद माइंस को चालू किया जाना चाहिए-मनजीत प्रधान

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मनजीत प्रधान ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य के विभिन्न स्थानों में बंद लौह अयस्क माइंस को चालू किए जाने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अगर वैज्ञानिक तरीके से पश्चिम सिंहभूम व राज्य के विभिन्न स्थानों से लौह अयस्क की निकासी माइनिंग कर की जाती है, तो काफी मात्रा में लौह अयस्क का निष्कासन संभव है।

कहा कि शाह ब्रदर्स, रामेश्वर जूट मिल, निर्मल कुमार प्रदीप कुमार, आधुनिक स्टील, मिश्रीलाल, ठाकुरानी माइंस जैसे दर्जन भर माइंस ने बेरोजगारी की समस्या की मुहर लगा दी है। क्षेत्र की सभी खदाने खोलने के लिए राज्य सरकार को निर्णय शीघ्र लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड सरकार की रॉयल्टी बंद खदानों की वजह से प्रभावित हो रही है। राजस्व का नुकसान होना सरकार को आर्थिक नुकसान का संकेत है।

प्रधान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारी वाहनों से जुड़े रहिवासियों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। संपूर्ण राज्य में हजारों स्कील वर्कर के बेरोजगार होने की पुष्टि की जा रही है। अरबों रुपया राजस्व की क्षति झारखंड सरकार के खजाने में जानी चाहिए। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उक्त तथ्यो पर विचार करते हुए क्षेत्र के सभी बंद माइंस को खोले जाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *