Advertisement

प्रखंड कार्यालय सभागार में सम्मानित होंगे सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में आगामी 10 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बीएलओ एवं सुपरवाइजर को सम्मानित किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के गोमिया विधानसभा अंतर्गत 13 पंचायत तथा बेरमो विधानसभा अंतर्गत 10 पंचायत के सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर के बीच प्रशस्ति-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (मुख्यालय तेनुघाट) मुकेश मछुआ होंगे।

उक्त आशय की जानकारी पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने 8 जनवरी को *जगत प्रहरी* को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *