Advertisement

झॉलीवुड में म्यूजिक वीडियो व् फिल्म निर्माण कर लायेंगे बदलाव-आलम

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। त्रिमूर्ति म्यूजिकल के सीईओ कुमार आलम झारखंड की भाषा में भी म्यूजिक वीडियो और फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। उनका लक्ष्य है झॉलिवुड में एक बदलाव लाना, जिससे यहां का फिल्म उद्योग विकसित हो।

झारखंड में फिल्म निर्माण तथा वीडिओ को लेकर असीम संभावनाएं हैं। लेकिन, यहां कॉरपोरेट नहीं होने के कारण यहां का संगीत व फिल्म उद्योग अबतक पिछड़ा हैं। कैसेट्स के दौर में भी यहां का गीत संगीत काफी चर्चित रहा हैं। बड़ी बड़ी म्यूजिक कंपनियां भी झारखंड की भाषा में कैसेट्स के दौर में निर्माण करती थी। वर्तमान में पहले जैसा माहौल नहीं रहा हैं। डिजिटल युग हैं और कॉरपोरेट का जमाना हैं।

इस संबंध में बीते दिनों कुमार आलम ने बताया कि वे झारखंड की कई भाषाओं जैसे खोरठा, नागपुरी और संथाली आदि में चैनल लॉन्च कर चुके हैं। जिसमें यहां के कलाकारों को काम मिलेगा और म्यूजिक वीडियो के साथ फिल्मों का भी निर्माण होगा।

शनद रहे कि, कुमार आलम मुंबई के रहने वाले हैं और भोजपुरी सहित छत्तीसगढ़ी, बांग्ला आदि भाषाओं में भी लगातार काम रहें हैं। झॉलीवुड में त्रिमूर्ति म्यूजिकल लगातार म्यूजिक वीडियो निर्माण कर रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *