Advertisement

नप क्षेत्र में अक्षत कलश यात्रा की रही धूम, घर-घर पहुंचे हिंदूवादी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रहिवासियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। फुसरो नप क्षेत्र में अक्षत कलश यात्रा की धूम रही।

जानकारी के अनुसार एक जनवरी को करगली बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर से अयोध्या से आए पूजित अक्षतों की अक्षत कलश यात्रा प्रारंभ कर करगली बाजार और कॉलोनी का भ्रमण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, सह प्रभारी डॉक्टर उषा सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, प्रदीप भारती, संजय चालक, पंकज पांडेय, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, मंचु सिंह, पिंकू गुप्ता, रमेश स्वर्णकार, उमेश रविदास, अशोक रविदास, सजल गांगुली, भरत वर्मा, सुमित सिंह, सूरज सिंह राठौर, शंकर भदानी, बबलू सिंह आदि दर्जनो गणमान्य मुख्य रूप शामिल हुए।

एक अन्य समाचार के अनुसार फुसरो बाजार मे भाजपा जिला मंत्री विक्रम कुमार पांडेय के नेतृत्व मे इस दौरान हिंदूवादी घर-घर पहुंचे और रहिवासियों को श्रीराम मंदिर के बारे में बताया। इस यात्रा के दौरान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर वैभव चौरसिया, शंकर गोयल, भरत वर्मा, गौरव मित्तल, सुशांत राईका, मिथलेश कुमार, विशेष ठक्कर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *