Advertisement

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मनाया स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बेरमो इकाई द्वारा 9 जुलाई को स्थापना दिवस और राष्ट्रीय छात्र दिवस (National student day) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झंडोत्तोलन बोकारो जिला संयोजक नवीन महतो ने किया।

इस अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, राधा देवी, भरत वर्मा, सत्यम मिश्रा जितेन्द्र सिंह आदि ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भुमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेरमो नगर मंत्री सत्यम मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत देश की संस्कृति और सभ्यता को दुनियां में उजागर किया है। जिला संयोजक नवीन महतो ने कहा कि परिषद् की सिद्धांत ही है राष्ट्र सर्वोपरि। अभाविप शैक्षणिक समस्या के साथ समाज हित के लिए भी हमेशा कार्य करता रहा है।

धन्यवाद ज्ञापन बेरमो नगर मंत्री सत्यम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सह नगर मंत्री शुभम आजाद, मीडिया प्रभारी नवनीत, नगर कार्यकारिणी अंकु, यश, चंदन, अंकित, शुभम, प्रेमजीत, बादल, विकास, पूजा, रश्मि और अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *